जमशेदपुर के पास कपाली में पुलिस की कार्रवाई, 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार…

Jamshedpur news: जमशेदपुर से सटे कपाली क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कपाली ओपी पुलिस ने गुरुवार शाम तमोलिया बारी कॉलोनी में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान की।
कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 28 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार युवकों की पहचान आजादनगर थाना क्षेत्र रोड नंबर-17 निवासी सोनू आलम उर्फ दानिश (25 वर्ष) और कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया हरी मंदिर निवासी मोनु सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

