1000246735

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में पुलिस का एक्शन: शराबखोरी और हुड़दंगियों पर टूटा कानून का डंडा…

खबर को शेयर करें
1000246735

Jamshedpur news: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डायग्नल रोड स्थित टेंपो स्टैंड पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े और खुलेआम शराबखोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची बिष्टुपुर पुलिस की गश्ती टीम को देखते ही वहां मौजूद युवक घबराकर भागने लगे। कई युवक अपनी बाइक और शराब की बोतलें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़कर पूछताछ की और कुछ की मौके पर ही पिटाई भी की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टेंपो स्टैंड के पास शाम होते ही शराब पीने और हुड़दंग की घटनाएं आम हो गई थीं, जिससे राहगीरों खासकर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

पुलिस ने मौके से कुछ वाहन जब्त किए हैं और शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के स्थानों पर आगे भी नियमित गश्ती और कार्रवाई जारी रहेगी।