स्वागत के साथ पीयूष पांडेय ने संभाला जमशेदपुर के एसएसपी का पदभार…

खबर को शेयर करें
1000192223

Jamshedpur news: आज दिनांक 28 मई 2025 बुधवार को पीयूष पांडेय ने पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। इससे पहले यहां किशोर कौशल एसएसपी थे जिन्होंने पीयूष पांडेय का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अब जमशेदपुर की कमान पीयूष पांडेय के हाथों में है और लोगों को उम्मीद है कि वो यहां की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे। जनता को भरोसा है कि शहर में पहले से भी अच्छा माहौल रहेगा और कानून व्यवस्था और मज़बूत होगी।