मानगो में बजबजाई नालियों से परेशान लोग, समता नगर में नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल…

खबर को शेयर करें
1000193060
Oplus_131072

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वार्ड नंबर 10 के समता नगर में पिछले दस दिनों से नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार मानगो नगर निगम से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गंदगी की वजह से रोज पूजा करने वाली रुकमणि देवी दस दिनों से मंदिर नहीं जा सकीं हैं।

समस्या से तंग आकर स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाया। हालात का जायजा लेने के बाद उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि “पूरा सिस्टम लाईलाज लकवा की बीमारी से ग्रसित हो चुका है। जिम्मेदार लोग सिर्फ खबरों में बने रहने और धन संग्रह में व्यस्त हैं जबकि जनता को गंदगी और बदबू से जूझना पड़ रहा है।”

विकास सिंह ने यह भी बताया कि लोगों को पानी ठीक से नहीं मिलता लेकिन जब कोई नलकूप लगाना चाहता है तो ₹5000 टैक्स वसूला जाता है। उन्होंने नाली की हालत का वीडियो बनाकर नगर निगम के अफसरों और उपायुक्त को सौंपा और समाधान की मांग की।

इस हल्ला बोल कार्यक्रम में विकास सिंह के साथ संदीप शर्मा, संजय सिंह, विजय ठाकुर, प्रियंका कुमारी, कंचन देवी, रूप सिंह, विमला देवी, लीलावती देवी, उर्मिला देवी, सविता देवी, मौसमी देवी, अनीता देवी, तारकेश्वरी देवी सहित दर्जनों स्थानीय लोग शामिल हुए।