IMG 20250330 WA0007
|

जमशेदपुर के श्यामनगर में लोग अब नदी के गंदे पानी पर निर्भर, विकास सिंह ने दी आंदोलन की चेतावनी…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: मानगो श्यामनगर के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्वर्णरेखा नदी के तट पर बसा यह इलाका पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। लोग नदी के गंदे पानी पर निर्भर हैं जो पीने के लिए असुरक्षित है।पिछले दो महीने से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हुई है जिससे लोगों को नदी के पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। यह समस्या न केवल पीने के पानी की कमी को दर्शाती है बल्कि यह स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ावा दे रही है।

कई लोगों की तबीयत नदी के पानी के सेवन से बिगड़ रही है।स्थानीय लोगों ने इस समस्या की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों से उनकी परेशानी जानी। विकास सिंह ने कहा कि यह समस्या गंभीर है और अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो लोग उग्र आंदोलन करेंगे।इस समस्या का समाधान करने के लिए विकास सिंह ने जिले के उपायुक्त से मामले को संज्ञान लेने की बात की है। उन्होंने कहा कि पीने के लिए अगर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग नदी के पानी का उपयोग करते हैं तो यह सीधे-सीधे राज्य और केंद्र सरकार के लिए एक काला दाग है।