1000265286

जमशेदपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की…

खबर को शेयर करें
1000265286

Jamshedpur news: जमशेदपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते दिनों शहर में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातें सामने आईं जिनमें से एक घटना CCTV में कैद हो गई है।

पहली घटना 27 जुलाई को मानगो थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार में हुई। यहां दुकान में चोरी करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी जियोतिरमेय विश्वास CCTV फुटेज में नजर आया। इस संबंध में मानगो मरीन सिटी बी ब्लॉक निवासी प्रियदर्शी कर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

दूसरी घटना 9 अगस्त को MGM थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा में घटी जहां अज्ञात चोरों ने आशुतोष कुंवर के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की। घटना के समय पीड़ित परिवार के साथ बाहर थे। 13 अगस्त को उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया।

दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानगो पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है जबकि MGM पुलिस इलाके में पूछताछ और सुराग जुटा रही है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं और उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।