1000240871

अफीम तस्करी कांड : पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलंबित, तस्करों से मिलीभगत पर गिरी गाज…

खबर को शेयर करें
1000240871

Jharkhand: पलामू जिले में अंतरराज्यीय अफीम तस्करी मामले में पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई।

पिछले शुक्रवार को पुलिस ने अफीम तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान चार पंजाब और चार पलामू जिले के तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 33 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

जांच में यह सामने आया कि पिपराटांड़ थाना को तस्करी की जानकारी पहले से थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट आने के बाद एसपी रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनकी जगह टाउन थाना में पदस्थापित एसआई सुबोध कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया।

यह मामला उस समय सामने आया, जब पंजाब की एक युवती ने अपने भाई के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं को 7.5 लाख रुपये फिरौती के रूप में दिए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण की यह कहानी झूठी थी। युवती का भाई वास्तव में अफीम खरीदने पलामू आया था और सौदेबाजी के दौरान पकड़ा गया।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी की लापरवाही और संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है।