1000256409

OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5, अब तक का सबसे तेज और समझदार AI मॉडल…

खबर को शेयर करें
1000256409

Azad Reporter desk: अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने अपना अब तक का सबसे पावरफुल AI मॉडल GPT-5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल पहले के GPT-4 और GPT-4o से कहीं ज़्यादा तेज़, समझदार और भरोसेमंद है।

GPT-5 अब न सिर्फ़ टेक्स्ट को समझ सकता है बल्कि तस्वीरों और आवाज़ को भी पहचानकर उस पर जवाब देने में सक्षम है। इसके जवाब पहले से ज़्यादा सटीक होते हैं यानी इसमें गलत जानकारी देने की संभावना काफी कम हो गई है। यह मॉडल सवालों के हिसाब से खुद तय कर सकता है कि तुरंत छोटा जवाब देना है या सोच-समझकर विस्तार से समझाना है।

GPT-5 अब लिखने और कोडिंग में भी बहुत एक्सपर्ट हो चुका है। यह बिना किसी कोडिंग की जानकारी के छोटे गेम्स से लेकर बड़ी रिपोर्ट्स तक बना सकता है। इतना ही नहीं अब यह हेल्थ से जुड़े सवालों को भी पहले से बेहतर तरीके से समझता है हालांकि यह डॉक्टर की जगह नहीं ले सकता।

GPT-5 का एक और एडवांस्ड वर्जन भी लॉन्च किया गया है जिसका नाम GPT-5 Pro है। इसे खासतौर पर साइंस, हेल्थ, मैथ और लॉजिक जैसे मुश्किल विषयों के लिए बनाया गया है। यह वर्जन और भी ज़्यादा गहराई से सोचकर जवाब देता है और कठिन सवालों को आसानी से हल कर सकता है।

OpenAI के मुताबिक GPT-5 अब GPT-4o की तुलना में लगभग 45% कम फैक्ट्स की गलती करता है और पुराने O3 मॉडल से करीब 80% ज़्यादा सटीक है। लंबे और कठिन सवालों के जवाब भी यह तेज़ी से और सही ढंग से दे सकता है।

अब GPT-5, ChatGPT का डिफ़ॉल्ट मॉडल बन गया है। Free, Plus और Pro सभी यूज़र्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर कोई यूज़र चाहता है कि जवाब गहराई से और सोच-समझकर मिले तो वह प्रॉम्प्ट में “Think hard about this” लिख सकता है या Pro वर्जन के Thinking Mode का इस्तेमाल कर सकता है।

Free यूज़र्स को शुरू में सीमित एक्सेस मिलेगा जो धीरे-धीरे बढ़ेगा। Plus यूज़र्स को थोड़ा ज़्यादा इस्तेमाल की सुविधा दी गई है जबकि Pro यूज़र्स को GPT-5 और GPT-5 Pro दोनों का पूरा एक्सेस मिलेगा। टीम और बड़े संस्थानों (जैसे स्कूल-कॉलेज और कंपनियों) के लिए GPT-5 अगले एक हफ्ते में उपलब्ध कराया जाएगा।

OpenAI ने GPT-5 में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। इसके अंदर मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम है ताकि इसका गलत इस्तेमाल खासकर बायोलॉजिकल और संवेदनशील जानकारी में न हो सके। यानी GPT-5 न सिर्फ़ स्मार्ट है बल्कि ज़िम्मेदारी से काम करने वाला AI मॉडल भी है।