ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस!! गूगल और मेटा को ईडी का नोटिस, जाने पूरा मामला…

Azad Reporter desk: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। ईडी ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है।
जानकारी के मुताबिक ईडी इस मामले में उन वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है जिनके जरिए सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार-प्रसार गूगल और मेटा जैसे प्लेटफॉर्म पर किया गया। ईडी को संदेह है कि इन ऐप्स से जुड़ी रकम मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों में इस्तेमाल की जा रही है।
इससे पहले भी ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई की है। अब गूगल और मेटा को समन भेजकर उनसे इन प्लेटफॉर्म पर किए गए प्रमोशन और विज्ञापन से जुड़े विवरण मांगे गए हैं।
ईडी जल्द ही पूछताछ के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।


