फिर एक बार टाटानगर स्टेशन में बढ़ी परेशानी!! जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पार्किंग में दो गुटों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR…

Jamshedpur news: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में एक बार फिर विवाद मारपीट में बदल गया। घटना 27 जुलाई की रात करीब 9:15 बजे की है।
और अब दोनों पक्षों ने FIR दर्ज करवाई है। टेल्को निवासी रंजन सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि गोलू यादव, रवि यादव, आशीष झा समेत 4-5 अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और काउंटर में रखे रुपये छीन लिए।
वहीं इस मामले का दूसरा पहलू भी सामने आया है। जिन लोगों पर रंजन सिंह ने आरोप लगाया है उन्हीं में से एक अखिलेश झा ने इससे पहले रंजन सिंह, राजीव राम, मुन्ना, एक ड्राइवर और एक बंदूकधारी पर मारपीट, गाली-गलौज और पैसे छीनने का मामला दर्ज कराया था। उस मामले में भी बागबेड़ा थाना में FIR दर्ज है।
फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्टेशन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

