IMG 20240909 WA0107
|

स्वर्गीय एपीआर नायर के पुण्यतिथि के मौके पर केरला पब्लिक स्कूल मानगो में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

खबर को शेयर करें
IMG 20240909 WA0102

सोमवार को जमशेदपुर के मानगो स्थित केरला पब्लिक स्कूल में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो हर साल केपीएस ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय एपीआर नायर की याद में आयोजित होता है।

IMG 20240909 WA0108

एपीआर नायर अपने दयालु और उदार व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध थे और हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते थे। उनकी इस सामाजिक भावना को बनाए रखने के लिए स्कूल में इस शिविर का आयोजन होता है।

IMG 20240909 WA0103

केरला पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रूपा घोष ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन संस्थापक की याद में एवं युवा पीढ़ी को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है, क्योंकि दुनिया में कहीं भी रक्त बनाने की फैक्ट्री नहीं है, इसका एकमात्र स्रोत मानव रक्तदान है।

श्री घोष ने बताया कि इस साल 266 लोगों ने रक्तदान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस रक्तदान से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि यह रक्त कई बच्चों की जिंदगी बचाने में मददगार साबित होगा।