1000255748

08 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम के 19 पंचायतों में लगेंगे खास बैंकिंग कैंप, मुफ्त में मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें…

खबर को शेयर करें
1000255748

Jamshedpur news: गांव-गांव तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है। 08 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 पंचायतों में एक दिवसीय विशेष बैंकिंग शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पंचायत भवन में चलेंगे।

इन शिविरों का मकसद गांव के लोगों को बैंक की जरूरी सुविधाएं देना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

इन योजनाओं का मिलेगा फायदा:
•प्रधानमंत्री जनधन योजना
•प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
•प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
•अटल पेंशन योजना
•Re-KYC और नॉमिनी अपडेट
•डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर जानकारी
•वित्तीय साक्षरता की ट्रेनिंग

कहां-कहां लगेंगे कैंप:
गुहियापाल, पथरा, भुला, कालापाथर, मालकुंडी, सिमडी, खैरबनी, झाँटीझरना, मऊभंडार वेस्ट, बागबेड़ा (ईस्ट), छोटा गोविंदपुर (साउथ), गदड़ा (साउथ), घाघीडीह (नॉर्थ), हलुदबनी (मिडिल), करनडीह (साउथ), सरजमदा (नॉर्थ), मेडिया, खेड़ुवा और ओरिया पंचायतों में ये शिविर लगाए जाएंगे।

ये बैंक रहेंगे मौजूद:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, आईडीबीआई, जेएससीबी और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि इन पंचायतों में मौजूद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में पहुंचे और इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में बताएं।