NCERT की नई हिस्ट्री बुक के खिलाफ जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के NSUI छात्रों ने किया विरोध, भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ लगाए नारे…

Jamshedpur news: आज सोमवार को जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बैनर और पोस्टर बनाकर कॉलेज परिसर में जोरदार प्रोटेस्ट किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
छात्रों ने NCERT की नई किताबों में किए गए बदलावों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हिस्ट्री की किताबों में कई जगह देश के बारे में गलत जानकारी दी गई है और कई अहम तथ्य बदल दिए गए हैं।
प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों ने बताया कि अगर इस तरह की गलत बातें पढ़ाई जाएंगी तो बच्चों तक देश को लेकर गलत जानकारी पहुंचेगी।
इसलिए छात्रों की मांग है कि किताबों में की गई गलतियों को तुरंत सुधारा जाए।


