1000243363

जमशेदपुर में अब हर दिन होगी जनसुनवाई : 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी से सीधे मिल सकेंगे लोग…

खबर को शेयर करें
1000243363

Jamshedpur news: जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले के सभी अंचल कार्यालयों में हर कार्य दिवस को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोग सीधे अंचल अधिकारी से मिलकर अपनी भूमि एवं अन्य समस्याएं बता सकते हैं। अधिकारियों द्वारा शिकायतों को सुनकर मौके पर ही समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाती है।

आज हुई जनसुनवाई में विभिन्न अंचलों से कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 52 मामलों का तुरंत निष्पादन कर दिया गया। शेष 09 मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

अब तक इस पहल के तहत जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में कुल 862 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 755 मामलों का समाधान हो चुका है जबकि 98 मामलों पर कार्यवाही चल रही है।

प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना और समयबद्ध तथा पारदर्शी तरीके से उनकी शिकायतों का निपटारा करना है।