1000259425

झारखंड में अब नाम बदलना हुआ मुश्किल, ऐसे करवा सकते हैं बदलाव, जानें पूरी प्रक्रिया…

खबर को शेयर करें
1000259425

Jharkhand: झारखंड में नाम बदलना, उपनाम जोड़ना या हटाने की प्रक्रिया फिलहाल पूरी तरह बंद है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि अब आप अपना नाम केंद्रीय राजपत्र (Central Gazette) में प्रकाशित करवाकर बदलाव करा सकते हैं लेकिन इसके लिए तय प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सबसे पहले एक एफिडेविट बनवाना होगा जिसमें पुराना नाम, नया नाम और बदलाव का कारण लिखा होगा। इसके बाद स्थानीय अखबार में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित करना जरूरी है। फिर एक सादे कागज पर पुराने नाम से हस्ताक्षरित और दो गवाहों के हस्ताक्षर के साथ दस्तावेज तैयार करने होंगे।

आवेदन के साथ कंप्यूटर टाइप किया हुआ परफॉर्मा, दो रंगीन पासपोर्ट फोटो, स्वप्रमाणित पहचान पत्र और सरनेम जोड़ने पर पिता का आधार या पैन कार्ड भी देना होगा। ऑनलाइन 1,100 रुपये फीस नॉन-टैक्स रिसीप्ट पोर्टल से जमा करनी होगी।

सभी दस्तावेज दिल्ली के प्रकाशन विभाग, सिविल लाइंस, नई दिल्ली-54 भेजने होंगे जिसके बाद आपका नाम परिवर्तन केंद्रीय राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा।