1000265044 1

झारखंड में अब गंभीर बीमारियों के मरीजों को मिलेगा 15 लाख तक मुफ्त इलाज…

खबर को शेयर करें
1000265044 1

Jharkhand: झारखंड सरकार ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना को अब मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल कर दिया है।

इस फैसले के तहत लाभार्थियों को अब 15 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ट्रस्ट मोड में उपलब्ध होगी।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया और स्वास्थ्य निदेशक को गंभीर बीमारी योजना में शामिल 21 बीमारियों के लिए पैकेज तय करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सहियाओं को ई-केवाईसी में सहयोग के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने का भी फैसला हुआ जिसमें अतिरिक्त 5 रुपये का भुगतान राज्य सरकार करेगी।

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों को जोड़ने के लिए हर माह बैठक हो और पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि झारखंड के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।