जमशेदपुर में अब सूखा और गीला कचरा मिलाकर फेंका तो नहीं उठेगा कचरा, Tata Steel UISL ने शुरू किया सख्त अभियान…

खबर को शेयर करें
1000199388

Jamshedpur news: जमशेदपुर में घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए Tata Steel UISL ने नया नियम लागू किया है। अब अगर किसी ने सूखा और गीला कचरा अलग-अलग नहीं किया तो वहां से कचरा उठाया ही नहीं जाएगा।

ये है नया नियम—

•गीला कचरा (जैसे खाना, सब्जियों के छिलके) हर दिन उठाया जाएगा।

•सूखा कचरा (जैसे पेपर, प्लास्टिक, बोतलें) सप्ताह में दो दिन – सोमवार और गुरुवार को ही उठेगा।

यह नियम टाटा कमांड एरिया के सभी घरों और दुकानों पर लागू होगा।

इसलिए जरूरी है अलग-अलग कचरा देना—रिसाइक्लिंग को सही तरीके से करने के लिए सूखा और गीला कचरा अलग होना चाहिए।

जब ये मिक्स रहता है तो कचरे को प्रोसेस करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अब इस नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है।

कंपनी ने सभी लोगों से कहा है कि कचरे को अलग-अलग करें ताकि सफाई अच्छी तरह से हो सके और पूरा कचरा सही समय पर उठाया जा सके।

Note: अगर कचरा मिक्स किया गया तो कचरा नहीं उठाया जाएगा।