अब ट्रेन में हो कोई भी परेशानी? तो whatsapp पर कीजिए शिकायत, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा…

Azad Reporter desk:रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई सेवा शुरू की है। अब कोई भी यात्री सफर के दौरान होने वाली परेशानी की शिकायत वॉट्सऐप के जरिए कर सकेगा। इसके लिए रेलवे ने 7982139139 नंबर जारी किया है जिस पर यात्री whatsapp चैटबॉट के माध्यम से सीधे अपनी शिकायत भेज सकते हैं।
इस सुविधा को “रेल मदद” नाम दिया गया है। यात्री इस नंबर पर “Hi” “Hello” या “नमस्ते” भेजकर बातचीत शुरू कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी जैसे कि PNR नंबर या यूटीएस (UTS) नंबर देना होगा जिससे उनकी शिकायत दर्ज हो सकेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सेवा आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकटधारकों के लिए उपलब्ध है। जनरल टिकट वाले यात्री भी अपने टिकट का यूटीएस नंबर डालकर शिकायत कर सकते हैं।
ऐसे करें शिकायत!!
•whatsapp पर 7982139139 नंबर सेव करें।
•”Hi”, “Hello” या “नमस्ते” लिखकर भेजें।
•चैटबॉट जवाब देगा “नमस्कार, Welcome to Rail Madad”
•फिर PNR या UTS नंबर डालें।
•अब आपकी यात्रा से जुड़ी परेशानी की जानकारी मांगकर शिकायत दर्ज की जाएगी।
ये शिकायत कर सकते हैं!!
•ट्रेन में सफर के दौरान कोई दिक्कत
•स्टेशन पर सुविधा की कमी
•साफ-सफाई, पानी, टॉयलेट, सुरक्षा, मेडिकल जैसी समस्याएं
•पहले से दर्ज की गई शिकायत का स्टेटस जानना
•अपनी राय या सुझाव देना
•अच्छे अनुभव शेयर करना
ध्यान देने वाली बातें!;
•शिकायत दर्ज कराने के बाद उसका स्टेटस भी देखा जा सकता है।
•यात्रियों को बार-बार कॉल करने की जरूरत नहीं होगी अब सबकुछ whatsapp पर संभव है।
धनबाद रेल मंडल ने इस सेवा की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी साझा की है।
रेलवे की यह नई पहल यात्रियों की परेशानी को तुरंत हल करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। अब आप सफर के दौरान कहीं से भी कभी भी whatsapp पर अपनी बात सीधे रेलवे तक पहुंचा सकते हैं।


