Screenshot 20250212 204759 Drive

13 फरवरी के शाम से लेकर 14 फरवरी के सुबह तक जमशेदपुर शहर में रहेगा नो एंट्री

खबर को शेयर करें

Jamshedpur:- गुरुवार की रात मुस्लिम धर्म द्वारा शब-ए-बारात का पर्व मनाया जाएगा। शब ए बारात के दिन किसी को दिक्कत ना हों इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपसी किशोर कौशल और डीएसपी ट्रैफिक के संयुक्त आदेश से शहर में नो इंट्री लगाई गई है। शहर में यह नो इंट्री गुरुवार यानि 13 फरवरी को शाम छह बजे से शुरू हो जाएगी और यह नो इंट्री शुक्रवार को यानि 14 फरवरी को सुबह छह बजे तक रहेगी।

1001485302

इस दौरान शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। यह नो इंट्री इसलिए लगाई गई है ताकि शहर में शब-ए-बारात का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। इस नो इंट्री से यात्री बसों को छूट दी गई है। यात्री बसें शहर में आवागमन कर सकती हैं। जबकि, बड़े कमर्शियल वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। यह वाहन मानगो में डिमना चौक, पारडीह चौक आदि इलाके से अंदर नहीं आने दिए जाएंगे।