IMG 20250621 WA0015

जमशेदपुर में हत्याओं का आरोपी निशु 96 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस द्वारा लाया जा रहा है जमशेदपुर, बहरीन से लौटते ही एयरपोर्ट पर हुई थी गिरफ्तारी…

खबर को शेयर करें
IMG 20250621 WA0015

Jamshedpur news: अमरनाथ सिंह गिरोह का कुख्यात अपराधी और बिष्टुपुर साउथ पार्क निवासी निसार हसन उर्फ निशु को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। राजा सिंह हत्याकांड के सिलसिले में मानगो थाना पुलिस ने उसे 96 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली से जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को निशु को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर टीम रवाना हुई।

गौरतलब है कि 2 फरवरी 2024 को मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक सैलून में राजा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता राम प्रवेश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी जिनमें अंकित बच्चा, प्रवीण सिंह उर्फ छोटू, राहुल बच्चा, अर्जुन, राहुल राय, सुनील ठाकुर, अभिषेक सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ गोलू और आकाश उर्फ बाबा बच्चा शामिल थे। जांच के दौरान निशु की संलिप्तता भी सामने आई।

केवल राजा सिंह ही नहीं बल्कि 27 अगस्त 2023 को मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी पवन यादव की हत्या और 15 अप्रैल 2024 को बारीडीह निवासी सन्नी यादव की एनएच पर गोली मारकर हत्या के मामलों में भी निशु की संलिप्तता सामने आई है।इन मामलों में पहले ही कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां, बाइक व वाहन बरामद किए गए थे।

शहर में हत्याओं और फायरिंग के बाद निशु बहरीन भाग गया था और वहीं से वह अपना आपराधिक गिरोह संचालित कर रहा था। 14 मई को तत्कालीन एसएसपी कौशल किशोर ने निशु के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया था जिसके बाद एयरपोर्ट पर उसकी पहचान होते ही उसे गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह हत्याकांड में नाम आने पर निशु ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था लेकिन पुलिस जांच में उसके खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद अब उसे गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया जा रहा है।