जमशेदपुर के Al Kabir कॉलेज में नए सत्र का आगाज़, 15-दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम की हुई शुरुआत…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के Al Kabir कॉलेज में सोमवार, 11 अगस्त को नए सत्र 2025-28 के लिए 15-दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर प्रिंसिपल वारिस सरवर इमाम ने स्वागत भाषण में शिक्षा व्यवस्था, शैक्षणिक नियमावली, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ, प्लेसमेंट के अवसर और व्यावसायिक नैतिकता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
साथ ही कार्यक्रम में परिसर भ्रमण, विभागों और प्रयोगशालाओं का परिचय कराने के साथ-साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे छात्रों को कॉलेज की सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण की गहराई से जानकारी मिली।
प्रिंसिपल ने “हमसे इदारा नहीं, इदारे से हम हैं” संदेश देते हुए छात्रों को लक्ष्य स्पष्ट रखने, अनुशासन का पालन करने और अपनी प्रतिभा को पहचानकर निखारने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों को अगले 15 दिनों के विस्तृत कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया।


