IMG 20250908 WA0056

मानगो में नया पुलिस अनुमंडल, अपराध नियंत्रण के लिए बड़ा कदम…

खबर को शेयर करें

झारखंड: झारखंड सरकार ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मानगो को नया पुलिस अनुमंडल बनाने की मंजूरी दे दी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया गया और इसे अंतिम मंजूरी दे दी गई।नए अनुमंडल के गठन से मानगो क्षेत्र में आर्थिक अपराध और नारकोटिक्स से जुड़े मामलों पर काबू पाया जा सकेगा। मानगो क्षेत्र में उत्क्रमित थाना, आजादनगर और उलीडीह ओपी शामिल होंगे। इससे अपराध का वास्तविक आंकड़ा, उसके रुझान, वर्तमान संसाधन और भविष्य की जरूरतें स्पष्ट रूप से सामने आएंगी और अपराध रोकने के लिए संसाधनों का बेहतर वितरण संभव होगा।मानगो क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या और अपराध की विविधता के कारण लंबे समय से नए अनुमंडल की मांग की जा रही थी। वर्तमान में इलाके में गुंडागर्दी और बदमाशी चरम पर है, और पुलिस कई बार अपराधियों पर नियंत्रण नहीं रख पा रही है। कुछ थानों में मामले दर्ज नहीं हो रहे हैं और पीड़ितों पर दबाव बनाकर केस बंद कराए जा रहे हैं, जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ा है।

मुख्य सचिव ने राज्य के डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में आवश्यकताओं का आकलन किया जाए। इससे अपराध रोकने के लिए संसाधनों का बेहतर वितीर्ण संभव होगा। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि नया अनुमंडल जमशेदपुर मुख्यालय और पटमदा अनुमंडल के कुछ हिस्सों को शामिल करके बनाया जाएगा।