1000212442

रेलवे की नई सौगात! ‘RailOne Super App’ लॉन्च, टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन ट्रैकिंग तक सबकुछ अब एक ही ऐप में, जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट पर मिलेगी छूट…

खबर को शेयर करें
1000212442

Azad Reporter desk: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। अब टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, प्लेटफॉर्म टिकट से लेकर खाना ऑर्डर करने और शिकायत दर्ज कराने जैसी तमाम सुविधाएं एक ही मोबाइल ऐप पर मिलेंगी। इस उद्देश्य से रेलवे ने ‘RailOne Super App’ लॉन्च किया है, जिसे सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) और IRCTC ने मिलकर विकसित किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

यह ऐप भारतीय रेलवे के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे IRCTC, UTS, Rail Madad, Rail Connect आदि की सुविधाओं को एक जगह लाकर यात्रियों को ‘ऑल-इन-वन’ अनुभव देता है। इसका इंटरफेस सरल और आम लोगों के लिए भी सहज है, जिससे तकनीकी ज्ञान न होने पर भी यात्री इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐप की मुख्य विशेषताएं—
•आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग
•प्लेटफॉर्म टिकट पर 3% की छूट
•मंथली सीजन टिकट (MST) व अन्य पास
•लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और PNR स्टेटस चेक
•यात्रा के दौरान ई-कैटरिंग से खाना मंगाने की सुविधा
•Rail Madad से शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त करें
•कुली और ऑटो/टैक्सी बुकिंग की सुविधा
•R-Wallet से सुरक्षित डिजिटल भुगतान
•मालगाड़ी ट्रैकिंग व पूछताछ की सुविधा

ऐसे करें ऐप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन—
•गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाएं
•‘RailOne’ टाइप करें और CRIS द्वारा विकसित ऐप डाउनलोड करें
•मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें •OTP से वेरिफाई करें
•सुरक्षित लेन-देन के लिए 4 अंकों का MPIN सेट करें
•पुराने IRCTC या UTS ऐप की यूजर आईडी का भी उपयोग किया जा सकता है।

नया दौर नई सुविधा अब रेल यात्रा होगी और भी आसान सुरक्षित और स्मार्ट।