NEET-UG 2025 : ऑल इंडिया कोटे की 15% सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया…

Azad Reporter desk: NEET-UG 2025 के तहत ऑल इंडिया कोटे (AIQ) की 15 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है जो कि 28 जुलाई 2025 तक चलेगी। यह काउंसिलिंग पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी और चार चरणों में आयोजित की जाएगी।
प्रथम काउंसिलिंग की अहम तारीखें
•रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान : 21 से 28 जुलाई
•च्वाइस फिलिंग : 22 से 28 जुलाई
•च्वाइस लॉकिंग : 28 जुलाई
•सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया : 29 से 30 जुलाई
•अलॉटमेंट लेटर जारी : 31 जुलाई
•कॉलेज में रिपोर्टिंग : 1 अगस्त से 6 अगस्त
•डेटा वेरिफिकेशन (एमसीसी द्वारा) : 7 और 8 अगस्त
•सेकंड राउंड : 12 से 18 अगस्त
•तीसरा राउंड रजिस्ट्रेशन : 3 से 10 सितंबर
•स्ट्रे वैकेंसी राउंड : 22 से 26 सितंबर
इस काउंसिलिंग के जरिए राज्यों की 15% AIQ सीटों, एम्स, BHU, जिपमर (पुडुचेरी/कराईकल) और अन्य मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की 100% सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
छात्रों को सीटें उनकी:
•NEET-UG 2025 रैंक
•कटऑफ
•सीट की उपलब्धता
•और भरी गई च्वाइस/प्राथमिकताओं के आधार पर दी जाएंगी।
कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स जरूरी?
•रजिस्ट्रेशन और काउंसिलिंग के समय नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें:
•नीट यूजी स्कोरकार्ड
•एडमिट कार्ड
•10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
•पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)
•पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
•प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
•जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
•दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
महत्वपूर्ण : सभी दस्तावेज की स्कैन कॉपी स्पष्ट और असली होनी चाहिए नहीं तो काउंसिलिंग से बाहर किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन और काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ही होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर दस्तावेज़ तैयार रखें और किसी भी गलती से बचें।

