NEET PG 2025: 3 अगस्त को होगी परीक्षा, 21 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप, 31 जुलाई को मिलेगा एडमिट कार्ड…

Azad Reporter desk: NEET PG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक केवल एक शिफ्ट में किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कल यानी 21 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स भरने होंगे। स्लिप में यह जानकारी मिलेगी कि परीक्षा किस शहर में देनी है जिससे छात्र अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर सकें। ध्यान दें सिटी स्लिप को प्रवेश पत्र नहीं माना जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे। इसे परीक्षा से कम से कम 4 दिन पहले डाउनलोड करना जरूरी होगा।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका:
- सबसे पहले वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर NEET PG सेक्शन पर क्लिक करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करें और उसमें दिए गए परीक्षा शहर की जानकारी सुरक्षित रखें।
परीक्षा का समय और निर्देश:
•परीक्षा 3 अगस्त को केवल एक शिफ्ट में होगी।
•समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
•रिपोर्टिंग समय सुबह 7 बजे होगा।
•उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध ऑरिजिनल आईडी प्रूफ भी साथ लाना अनिवार्य होगा।
सहायता के लिए संपर्क:
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 (सुबह 9:30 से शाम 6:00 तक) पर संपर्क कर सकते हैं।
साथ ही वेबसाइट https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर भी जरूरी जानकारी मिल सकती है।


