1000230875

कुदरत की करवट बनी कहर! झारखंड में अब तक बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, जानिए कब से शुरू होगी फिर झमाझम बारिश…

खबर को शेयर करें
1000230875

Jharkhand: झारखंड में मानसून इस समय कमजोर हो गया है जिससे गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पहले जहां भारी बारिश हो रही थी अब पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस भरा मौसम बना हुआ है।

हालांकि बारिश कम हुई है लेकिन आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते दो दिनों में रांची, लोहरदगा, खूंटी, चतरा, पलामू और लातेहार जिलों में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में किसान, मजदूर और ग्रामीण शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते से झारखंड में फिर से अच्छी बारिश शुरू हो सकती है। जैसे ही मानसून ट्रफ दोबारा सक्रिय होगा वैसे ही बारिश में तेजी आएगी और गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका है। प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे खुले खेतों में काम न करें।

फिलहाल गर्मी परेशान कर रही है बारिश की कमी से झारखंड के कई जिलों में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जमशेदपुर में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है। उमस के कारण बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत पर असर पड़ रहा है।