अल-कबीर कॉलेज में 6–7 मार्च को AI पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, देशभर के विशेषज्ञ होंगे शामिल…

अल-कबीर कॉलेज में 6 और 7 मार्च को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर दो दिवसीसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। “AI Unleashed: Innovations, Ethics, and Impact Across Emerging Real-World Domains” विषय पर होने वाले इस कार्यक्रम में देश के कई शिक्षण संस्थानों, शोध संगठनों और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन अल-कबीर कॉलेज द्वारा किया जा रहा है जिसे झारखंड काउंसिल ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (JCSTI), रांची का सहयोग मिला है। संगोष्ठी में AI से जुड़ी नई तकनीकों, नवाचारों और उनके समाज पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों के व्याख्यान, शोध पत्र प्रस्तुतियां और चर्चा सत्र भी आयोजित होंगे। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में AI के बढ़ते उपयोग पर बात की जाएगी। साथ ही AI के नैतिक उपयोग, डेटा सुरक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
आयोजकों का कहना है कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य AI के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना, नई तकनीकों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा व उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम छात्रों और युवा शोधकर्ताओं के लिए भी काफी उपयोगी और प्रेरणादायक रहेगा।


