1000234383

चलती ट्रेन से गिरने पर मुसाबनी के युवक की मौत, कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट से मिला मदद…

खबर को शेयर करें
1000234383

Jharkhand: मुसाबनी प्रखंड के फणी कर्मकार की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वे घाटशिला से जबलपुर जा रहे थे इसी दौरान मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनकी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को इसकी सूचना दी। इसके बाद श्री षाड़ंगी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। उनके ट्वीट का असर हुआ और जबलपुर के डीआरएम ने शव को उनके घर भेजने की व्यवस्था की।

वहीं झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी सक्रियता दिखाते हुए एम्बुलेंस के ज़रिए शव को मुसाबनी पहुंचाने में मदद की।