1000213018

जमशेदपुर में अवैध होर्डिंग पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 50 से अधिक हटाए गए…

खबर को शेयर करें
1000213018

Jamshedpur news: जमशेदपुर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम (JNAC) ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के विभिन्न इलाकों में बिना अनुमति के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे जो न केवल शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे थे बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे थे।

कई पुराने और जर्जर होर्डिंग वर्षों से शहर में लगे हुए थे जिनसे लोग लाखों रुपये कमा रहे थे।लेकिन इनसे सरकार को हर महीने राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। अब JNAC ने सख्ती दिखाते हुए 50 से अधिक अवैध होर्डिंग्स को हटवा दिया है।

इस संबंध में उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा सभी होर्डिंग मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। जिन होर्डिंग्स की जानकारी निगम को नहीं दी गई है उन्हें हटाया जाएगा और संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कई अवैध होर्डिंग थानों और सरकारी कार्यालयों के पास भी लगाए गए हैं जिसकी जानकारी खुद नगर निगम के पास भी नहीं थी। अब निगम की टीम ऐसे सभी होर्डिंग्स की सूची बना रही है और एक-एक कर कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम की इस मुहिम से उम्मीद है कि शहर न सिर्फ साफ-सुथरा दिखेगा बल्कि अवैध कमाई पर भी लगाम लगेगी।