1000212583

झारखंड में एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती, विभागों को मिला निर्देश…

खबर को शेयर करें
1000212583

Jharkhand: झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े एक लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकार ने निर्देश दिया है कि एक बार में एक-तिहाई नियुक्तियां की जाएं ताकि रिक्तियों और बहालियों के बीच संतुलन बना रहे और सरकारी खजाने पर एक साथ बोझ न पड़े।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सभी विभागीय प्रमुखों को पत्र भेजकर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने और कटौती के बाद अधियाचना तैयार करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने भी नियुक्तियों को पारदर्शी और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक भी बुलाई गई थी जिसमें उन सभी विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए जहां बड़ी संख्या में पद खाली हैं।

स्वास्थ्य, गृह, शिक्षा, पेयजल, नगर विकास और वन विभाग जैसे प्रमुख विभागों में नियुक्तियों की तैयारी की जा रही है। जेपीएससी और कर्मचारी चयन आयोग तक अधियाचना भेजने से पहले विभागीय स्तर पर सारी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फैसले से झारखंड के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था भी और मजबूत होगी।