दफ्तरों का चक्कर काट रहीं 10 हजार से अधिक लड़कियां, वजह है मंईयां सम्मान योजना!!!

खबर को शेयर करें
1000200675

Jharkhand: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ पलामू जिले की 10 हजार से अधिक युवतियों को नहीं मिल पा रहा है। वजह है ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही तकनीकी दिक्कतें।

इस योजना का लाभ 18 साल की उम्र पूरी कर चुकी युवतियों को मिलना था। लेकिन जनवरी 2025 से अब तक वे सिर्फ अंचल कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। पोर्टल में आवेदन की सुविधा न होने के कारण उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रुका हुआ है।

पहले यह रजिस्ट्रेशन प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से हो रहा था लेकिन दिसंबर 2024 में सरकार ने प्रज्ञा केंद्रों से करार खत्म कर नया पोर्टल शुरू किया। इस पोर्टल की जिम्मेदारी अब सीओ और बीडीओ कार्यालयों को दी गई है।

हालांकि नए पोर्टल में शुरू से ही तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नया आवेदन भरने का विकल्प ही नहीं है। यही वजह है कि हज़ारों लड़कियों का रजिस्ट्रेशन अटका हुआ है।

फिलहाल पलामू जिले की 18 से 50 साल की करीब 3,49,080 महिलाओं को योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं। लेकिन जिन युवतियों ने अभी हाल ही में 18 साल पूरे किए हैं वे इस लाभ से वंचित हैं।

सरकार की योजना कागजों में सफल है लेकिन हकीकत के हजारों लड़कियों को अब भी इंतज़ार है अपने अधिकार का।