झारखंड में मानसून की मिजाजपलट, दोपहर बाद फिर बारिश का दिख सकता है आसार…

Jharkhand: झारखंड में मानसून फिर से अपनी चाल बदलता नजर आ रहा है। बीते दिन दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में बदलाव देखा गया और शाम 4 बजे तक कई जिलों में झमाझम बारिश हुई जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हुई लेकिन चतरा में 132 मिमी तेज बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड से होकर गुजरी मानसून ट्रफ अब बिहार की ओर बढ़ रही है लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का प्रभाव अब भी राज्य के मौसम पर है। आज दोपहर 12 बजे के बाद राज्यभर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
दिनभर बादल धूप और फुहारों का माहौल बनी रह सकती है जिससे लोगों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में ऐसा ही मौसम 20 जुलाई तक बना रहेगा। खासकर टू-व्हीलर से बाहर निकलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है कभी बारिश तो कभी तेज धूप के कारण रेनकोट और छाता संभालना मुश्किल हो जाता है।
लोगों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलते वक्त मौसम को ध्यान में रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।


