1000288458

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…

खबर को शेयर करें
1000288458

Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार से बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने रांची, पलामू, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद सहित कई जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की ओर बढ़ रहा है जिससे झारखंड में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

बारिश के कारण राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम था। वहीं गोड्डा जिले में सबसे ज्यादा 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

रांची में फिलहाल कम बारिश हुई है लेकिन आने वाले दिनों में वहां भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा और झारखंड पर निम्न दबाव का असर रहेगा जिसके चलते अगले तीन दिनों तक राज्य के ज्यादातर जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।