IMG 20240830 WA0141
|

समीर मुर्मू के चयन पर मोहम्मद तहसीन हाशमी ने दी बधाई

खबर को शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद तहसीन हाशमी ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) में समीर मुर्मू के चयन पर उन्हें बधाई दी है। हाशमी ने कहा कि समीर मुर्मू के जमशेदपुर की टीम से खेलने का फैसला शहरवासियों के लिए गर्व की बात है और इससे इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफसी) के इस सीजन में शहरवासियों का जोश दोगुना बढ़ जाएगा।हाशमी ने यह भी कहा कि समीर मुर्मू एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके टीम में आने से जमशेदपुर की टीम इस साल पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। समीर का अपने होम टाउन की टीम से जुड़ना न केवल स्थानीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह इस बात का भी प्रतीक है कि हमारे क्षेत्र में भी उत्कृष्ट खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।