कपाली वार्ड संख्या 20 से मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने दर्ज़ की जीत…

कपाली नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 20 से झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और मिठाइयाँ बांटकर जीत का जश्न मनाया गया।
जीत के बाद मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने वार्ड के मतदाताओं और पूरे कपालीवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें चुना है उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने वार्ड में सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाने की बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएँ सुनेंगे और समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे। विकास कार्यों में पारदर्शिता रखना और सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहेगा।
जीत के बाद उन्होंने नगर परिषद के उप-महापौर (उपाध्यक्ष) पद के लिए दावेदारी करने की भी घोषणा की। अंत में उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।


