जमशेदपुर में स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा लापता, परसुडीह थाने में अपहरण का केस दर्ज…

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 7 जुलाई की सुबह रोज़ की तरह स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची और न ही वापस घर लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत परसुडीह थाना में दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
लापता छात्रा सरदार वल्लभ भाई पटेल हाई स्कूल, छोटा गोविंदपुर की छात्रा है। परिजनों ने उसे स्कूल और आसपास के इलाकों में बहुत खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने में जाकर शिकायत दी गई।
परिजनों ने पुलिस को तीन मोबाइल नंबर दिए हैं जिन पर उन्हें शक है कि वे छात्रा के अपहरण में शामिल हो सकते हैं। ये नंबर हैं 9621327148, 9264466065, 9335839776
पुलिस ने इन नंबरों को ट्रैक पर डाल दिया है और तकनीकी निगरानी के ज़रिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मोबाइल लोकेशन, तकनीकी सबूत और चश्मदीद गवाहों के आधार पर जल्द ही सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

