1000221824

जमशेदपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, बिहार का युवक बहला-फुसलाकर ले गया साथ…

खबर को शेयर करें
1000221824

Jamshedpur news: उलीडीह थाना क्षेत्र के रोड नंबर 5, खड़िया बस्ती से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी बबलु शर्मा नामक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को लड़की घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने 11 जुलाई को उलीडीह थाने में जाकर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बबलु शर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही लड़की के परिवार से परिचित था और उनके घर आना-जाना करता था। इसी नजदीकी का फायदा उठाकर उसने लड़की को अपने जाल में फंसाया।

उलीडीह थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लड़की को कहां और किन हालात में रखा गया है। पुलिस ने आरोपी के जानने वालों और खड़िया बस्ती के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया जा सके।