जमशेदपुर से सटे खरसावां में मिलाद-ए-मुस्तफा का हुआ आयोजन, अमन और भाईचारे के लिए की गई दुआ…

जमशेदपुर से सटे खरसावां में मिलाद-ए-मुस्तफा के अवसर पर एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और पैग़ंबर-ए-इस्लाम की सीरत पर रोशनी डाली गई।
इस मौके पर खानकाह समरकंदिया, दरभंगा से सईदी सरकार सैय्यद शमशुल्लाह जान उर्फ बाबू हुजूर तशरीफ़ लाए थे।
कार्यक्रम में धातकीडीह मक्का मस्जिद के इमाम अबू हुरैरा और मदरसा फैजुल उलूम के मुफ्ती शम्स तबरेजी अजहरी भी मौजूद रहे। उलेमा-ए-किराम ने मिलाद-ए-मुस्तफा की फज़ीलत बयान करते हुए समाज को अच्छाई और नेकी की राह पर चलने का पैग़ाम दिया।
कार्यक्रम के दौरान देश और दुनिया में अमन और भाईचारे की मजबूती के लिए खुसूसी दुआ की गई।

