एमजीएम अस्पताल में कैदियों के लिए नहीं बना वार्ड, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के नए भवन में अब तक कैदियों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे प्रशासन को गंभीर परेशानी हो रही है।
अस्पताल में भर्ती होने वाले कैदियों को रखने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं है। भवन के किसी भी कमरे में ग्रिल नहीं लगी है और सभी खिड़कियों में शीशे लगे हैं जिससे सुरक्षा जोखिम बना हुआ है।
नए भवन के आस-पास भी ऐसा कोई स्थान नहीं मिल पाया है जहां कैदियों को सुरक्षित रूप से रखा जा सके। अस्पताल प्रशासन इस समस्या का समाधान खोजने में जुटा है।

