1000256231

9 से 26 अगस्त तक चक्रधरपुर रेल मंडल में मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और रूट डायवर्ट…

खबर को शेयर करें
1000256231

Jharkhand: चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 अगस्त से 26 अगस्त तक रेलवे ट्रैक सुधार कार्य के कारण साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है वहीं कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलाई जाएंगी और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने नोटिस जारी कर दी है।

लोटापहाड़-सोनुवा-लोटापहाड़ स्टेशनों के बीच TRT मशीन से ट्रैक की मरम्मत करेगा। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें हो सकती हैं।

इन ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा (तारीखें – 09, 12, 16, 19, 23, 26 अगस्त):

  1. 18109/18110 – टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस
  2. 68043/68044 – टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू
  3. 68025/68026 – चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू

ये ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलेंगी:

•18478 उत्कल एक्सप्रेस (योग नगरी ऋषिकेश-पुरी)
•डायवर्जन: इब – झारसुगुड़ा रोड – संबलपुर सिटी – कटक होकर
•परिचालन रद्द: 09, 16, 23 अगस्त को टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा के बीच

18477 उत्कल एक्सप्रेस (पुरी-ऋषिकेश)
•डायवर्जन: कटक – संबलपुर सिटी – झारसुगुड़ा रोड – इब होकर
•परिचालन रद्द: 12, 19, 26 अगस्त को टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा के बीच

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिनेशन के साथ चलेंगी (09, 12, 16, 19, 23, 26 अगस्त):

  1. 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस – टाटानगर तक चलेगी, टाटा से कंटाबांजी के बीच रद्द
  2. 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस – टाटानगर तक चलेगी, टाटा से टिटलागढ़ के बीच रद्द
  3. 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस – राउरकेला तक चलेगी, राउरकेला से हावड़ा के बीच रद्द
  4. 22862 कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस – राउरकेला तक चलेगी, राउरकेला से हावड़ा के बीच रद्द

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।