1000269448

टाटानगर से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट, यात्रियों को होगी परेशानी…

खबर को शेयर करें
1000269448

Jamshedpur news: दक्षिण-पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। इन बदलावों में ट्रेनों का रद्द होना, रूट बदलना और समय में परिवर्तन शामिल है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर लें।

इन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
•टाटा-हटिया एक्सप्रेस (18601) : 22 अगस्त 2025 को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से डायवर्ट होकर चंद्रपुरा–गिरिडीह–गोविंदपुर रोड–मुरी के रास्ते हटिया जाएगी।
•बक्सर-टाटा एक्सप्रेस (18184) : 24 अगस्त 2025 को यह ट्रेन बक्सर से 90 मिनट देरी से रवाना होगी।
•बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) : 19, 21 और 22 अगस्त को यह ट्रेन गोमो से ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। गोमो और हटिया के बीच सेवा बंद रहेगी।
•जगन्नाथपुर-धनबाद-जगन्नाथपुर एक्सप्रेस (18019/18020) : 18 से 22 अगस्त तक और 24 अगस्त को यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी से ही चलेगी। बोकारो स्टील सिटी और धनबाद के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

मेमू पैसेंजर सेवाओं पर असर
•आद्रा-वाआ-आद्रा (68077/68078) : 18 से 24 अगस्त तक रद्द रहेगी।
•आसनसोल-आद्रा-आसनसोल (68046/68045) : 24 अगस्त को रद्द रहेगी।
•टाटा-आसनसोल-बराभूम (68055/68060) : 19 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा से ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेनों की ताज़ा जानकारी जरूर प्राप्त करें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।