1000270681

दिल्ली के कई स्कूल-कॉलेजों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता सक्रिय…

खबर को शेयर करें
1000270681

Azad Reporter desk: दिल्ली में सोमवार सुबह एक बार फिर स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे कॉल और ईमेल के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल द्वारका और ग्रेटर कैलाश स्थित ब्लू बेल्स स्कूल समेत एक कॉलेज में हड़कंप मच गया।

सुबह 7:24 बजे दिल्ली अग्निशमन सेवा कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। एक अभिभावक ने बताया “हमें स्कूल से बच्चों को लेने का संदेश मिला लेकिन वजह नहीं बताई गई थी।”

यह कोई पहली घटना नहीं है। जुलाई में भी दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों और कुछ कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें आईपी कॉलेज फॉर विमेन, हिंदू कॉलेज और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स शामिल थे। तलाशी के बाद सभी धमकियां झूठी साबित हुई थीं।

18 जुलाई को पुलिस ने जानकारी दी थी कि तीन दिनों के भीतर करीब 10 स्कूल-कॉलेजों को बम धमाके की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका का सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज का वसंत वैली स्कूल, हौज खास का मदर्स इंटरनेशनल स्कूल और लोदी एस्टेट का सरदार पटेल विद्यालय शामिल थे।

फिलहाल दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।