पलामू पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 थाना प्रभारियों का तबादला, टाउन और साइबर थाने समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी नियुक्त…

खबर को शेयर करें
1000197438

Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले में विधि-व्यवस्था को मज़बूत बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने सोमवार को 20 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में टाउन थाना, साइबर थाना, हुसैनाबाद थाना, पीपरा थाना समेत कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

इस प्रशासनिक बदलाव का मकसद जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर करना और अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसना बताया जा रहा है। कई अधिकारियों को पुलिस केंद्र पलामू से स्थानांतरित कर विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादलों की प्रमुख सूची इस प्रकार है:

अनिल कुमार सिंह – शहर थाना से पाटन थाना

संतोष कुमार दास – साइबर थाना से नवाबाजार थाना

चंद्रशेखर यादव – पथरा थाना से शहर थाना

लाजपत राय – पाटन थाना से शहर थाना

रविंद्र राहुल साई – नवाबाजार थाना से पांकी थाना

कमल किशोर पांडेय – नवाबाजार से हुसैनाबाद थाना

अनिल कुमार चौधरी – पुलिस केंद्र पलामू से नवाबाजार थाना

मनोज कुमार सिंह – पुलिस केंद्र पलामू से नौडिहा बाजार थाना

रोहित चौहान – पुलिस केंद्र पलामू से साइबर थाना

बाबू लाल यादव – पुलिस केंद्र पलामू से पीपरा थाना

इन तबादलों के बाद उम्मीद की जा रही है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली तरीके से लागू किया जा सकेगा। SP ने निर्देश दिए हैं कि सभी नए थाना प्रभारी तुरंत कार्यभार संभालें और अपने क्षेत्र में सक्रिय निगरानी रखते हुए जनता के साथ समन्वय बनाएं।