1000217331

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: डॉ. सिद्धार्थ सान्याल बने निदेशक प्रमुख, 16 जिलों में नए सिविल सर्जन नियुक्त…

खबर को शेयर करें
1000217331

Jharkhand: झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। इस बदलाव का उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है।

डॉ. सिद्धार्थ सान्याल को निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया है। वे पहले हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपनिदेशक थे।

इसके अलावा डॉ. अजित खलखो को निदेशक, शोध, और डॉ. दिनेश कुमार को निदेशक, योजना एवं प्रशासन बनाया गया है। डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को निदेशक, संचारी रोग, और डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा को हजारीबाग में क्षेत्रीय उपनिदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है।

इन 16 जिलों में नए सिविल सर्जन की नियुक्ति हुई है—

  1. दुमका – डॉ. कमलेश्वर प्रसाद
  2. धनबाद – डॉ. आलोक विश्वकर्मा
  3. गुमला – डॉ. शम्भूनाथ चौधरी
  4. देवघर – डॉ. युगल किशोर चौधरी
  5. लोहरदगा – डॉ. राजू कच्छप
  6. गढ़वा – डॉ. जे.एफ. केनेडी
  7. सिमडेगा – डॉ. सुन्दर मोहन सामद
  8. हजारीबाग – डॉ. अशोक कुमार
  9. साहेबगंज – डॉ. रामदेव पासवान
  10. गिरिडीह – डॉ. शेख मोहम्मद जफरूलाह
  11. पलामू – डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव
  12. पाकुड़ – डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा
  13. लातेहार – डॉ. राजमोहन खलखो
  14. सरायकेला-खरसावां – डॉ. सरयू प्रसाद सिंह
  15. गोड्डा – डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा
  16. चतरा – डॉ. जगदीश प्रसाद

जिन अधिकारियों को कोई नया प्रभार नहीं सौंपा गया है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

यह अधिसूचना 8 जुलाई 2025 को झारखंड के राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है जिस पर अवर सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं।