लगभग 1 साल से साइकिल पर ‘सेव ट्री-सेव वाटर’ का संदेश लेकर घूम रहे है माही सोलो, अब तक कर चुके हैं 13 हजार KM की यात्रा, पहुंचे पोटका…

Azad Reporter desk: तेलंगाना के महबूबनगर जिले के रहने वाले 40 साल के माही सोलो देशभर में साइकिल से घूमकर लोगों को पेड़ और पानी बचाने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने 17 अक्टूबर 2024 को अपनी यात्रा शुरू की थी और अब तक 10 महीने में 13,386 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।
माही सोलो का नारा है “सेव वाटर-सेव ट्री, पॉल्यूशन का सॉल्यूशन”। वे जहां भी जाते हैं वहां रुककर लोगों को समझाते हैं कि अगर हम रोज़ एक घंटा साइकिल चलाएं तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा और प्रदूषण भी कम होगा।
हाल ही में वे झारखंड के पोटका पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से कहा कि पेड़ और पानी हमारे लिए जीवन जैसे हैं इन्हें बचाना बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक वे 10 राज्य जैसे तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल घूम चुके हैं।
माही सोलो का मानना है कि अगर हर इंसान थोड़ा-थोड़ा योगदान दे तो दुनिया में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

