TOTO 52 3

करेंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल…

खबर को शेयर करें

Dhanbad news: धनबाद के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के पंचमोहली पंचायत अंतर्गत बरडंगाल स्थित त्रिपति बालाजी फैक्ट्री में सुबह करंट लगने से मजदूर ललन भूइंया की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद आनन फानन में मजदूर को स्थानीय नर्सिंग होम में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस नर्सिंग होम पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गए।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता जूनकुंदर निवासी कुलेजन भूइंया ने बताया की बेटा रोजाना की तरह सुबह काम करने फैक्ट्री गया था। जहां से उन्हें कुछ देर पूर्व सुचना मिली की वह बीमार है। जहां उसका इलाज चल रहा है। आने पर पता चला की उसकी मौत हो गई है। मृतक मेरा बड़ा बेटा है। इसके अलावा एक छोटा बेटा तथा दो बेटी है। घटना के संबंध में एक अन्य मजदूर ने बताया की सुबह वह काम करने के लिए फैक्ट्री आया था।

मिट्टी पिसाईं करने के लिए जैसे ही वह लोहे की सीढ़ी पर चढ़ा उसे करंट लग गया। सीढ़ी के पास से एक तार गया हुआ था जो कटा रहने के कारण सीढ़ी में सट गया और पुरे सीढ़ी में करंट आ गया जिसके कारण घटना घटी है परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।