IMG 20240128 WA0029

कुड़मी समुदाय ने जारी किया 13 महीने में 13 पर्व वाला केलैंडर,एक महीने में 28 दिन.

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर, आज दिनांक 28.01.2024 को कुड़मालि केलैंडर का विमोचन सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी कार्यालय हॉल में किया गया.

केलैंडर बनाने वाले सरियान काडुआर ने बताया कि हमलोगों का यह केलैंडर चाँद पर आधारित है. इसलिए हमलोग ने चाँद को केंद्रित करके ही इसे बनाया है. जिस तरह चाँद अपना अपरिक्रमा 14 दिनों में पूरा करता है हमलोगों ने उसे ही आधार कर महीने को दो भागों में बांटा है. अन्य केलैंडर में महीने को 4 भाग में बांटा है. हमलोगों का एक महीना 28 दिनों का होता है.

साल का शुभारम्भ जनवरी के 15 तारीख यानि आखाईन यात्रा के दिन किया गया.

मदुआमाडा महीने यानि कुड़मालि केलैंडर का दूसरा महीना शादी का महीना है. दूसरा महीना 12 फरवरी से 10 मार्च तक का होता है. दीपक रंजीत ने बताया कि बिना मदुआमाडा के हमलोगों का शादी नहीं होता है.

12 महीने में 13 पर्व नहीं 13 महीने में 13 परब 13 देवा भूता (देवी देवता) होता है.

इससे पहले हमलोगों का जो भी केलैंडर है सब बांग्ला पंजिका के अनुसार गणना करता है. कुछ अंग्रेजी का कॉपी करता है. लेकिन यह हमलोगों का प्रकृति केंद्रित केलैंडर है.

13 देउआ भुता

  1. दुआइर सिनि
  2. मड़इ थान
  3. बसमता
  4. रेंघा बुढ़ा
  5. रेंघि बुढ़ि
  6. ससटिमाञ
  7. डिनि बुढ़ि
  8. बडअ पाहाड़
  9. कुदरा
  10. रंगअ बुढ़ि
  11. बागहुत
  12. जाहिर
  13. रांगाहांडि

13 परब

  1. हार पुनया (कदरा)
  2. बिहा परब
  3. फुल परब
  4. गांजन भगता
  5. रहअइन परब
  6. पांच आंटि (पांच बहअनि)
  7. पानि परब (बारि)
  8. करम परब
  9. जितिआ
  10. जिहुड़
  11. बांदना
  12. डिनि
  13. टुसु

13 मास

  1. आखाइन माड़ा मास
  2. माड़ुआ माड़ा मास
  3. मड़इ माड़ा मास
  4. निरन माड़ा मास
  5. धरन माड़ा मास
  6. रहअइन माड़ा
  7. बिहन माड़ा मासा
  8. लागान माड़ा
  9. करम माड़ा मास
  10. गड़ा माड़ा मास
  11. डिड़ा माड़ा मास
  12. बिड़ा माड़ा मास
  13. टुसु माड़ा मास

विमोचन समारोह में देवाशीष महतो, सुभाष महतो, लखन महतो, दिलीप काडुआर, सरियान काडुआर, बबलू महतो, सुचाँद महतो, दीपक रंजीत, जयप्रकाश महतो, अनित महतो, रंजीत महतो, उत्तम केशरियार उपस्थित थे.