1000245369

कोल्हान विश्वविद्यालय 2027 तक कराएगा नैक मूल्यांकन, बेहतर ग्रेड के लिए तैयारी शुरू…

खबर को शेयर करें
1000245369

Jharkhand: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में बुधवार को कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में नवगठित आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 2027 तक नैक मूल्यांकन कराने की रूपरेखा तैयार की गई।

को-ऑर्डिनेटर डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति और बेहतर ग्रेड दिलाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि पिछले नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को बी ग्रेड मिला था लेकिन नए नियमों के तहत अगली बार वर्चुअल निरीक्षण और नई ग्रेडिंग प्रणाली लागू होगी।

कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय को बेहतर ग्रेड दिलाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सदस्यों को एक सप्ताह के भीतर नैक की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि नैक की तैयारी के लिए सभी आवश्यक सहयोग विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में प्रॉक्टर डॉ. राजेंद्र भारती, सीसीडीसी डॉ. आरके चौधरी, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय यादव, कुलसचिव डॉ. परशुराम सियाल, डॉ. सुनील मुर्मू, डॉ. नितीश कुमार महतो, डॉ. शोभित रंजन, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. मगुनी महाकुड़, डॉ. सोमनाथ कर, डॉ. मयंक प्रकाश और प्रो. दानगी सोरेन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने किया और धन्यवाद ज्ञापन छात्र अधिष्ठाता डॉ. संजय यादव ने दिया।

नई मूल्यांकन प्रणाली में भौतिक निरीक्षण की जगह वर्चुअल निरीक्षण होगा। ग्रेडिंग बाइनरी सिस्टम पर आधारित होगी और संस्थानों को ‘मान्यता प्राप्त’ या ‘गैर-मान्यता प्राप्त’ के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।