1000254317

कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया पीएचडी का वार्षिक एकेडमिक कैलेंडर, जानें पूरा शेड्यूल…

खबर को शेयर करें
1000254317

Jharkhand: कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी (Ph.D) का वार्षिक एकेडमिक कैलेंडर और संभावित कोर्सवर्क फ्रेमवर्क जारी कर दिया है। यह शेड्यूल उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिन्होंने KUPT-2022 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और अब पीएचडी में नामांकित हुए हैं।

इंडक्शन प्रोग्राम!!

नवीन शोधार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम 21 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा।

प्रथम सेमेस्टर (अगस्त-दिसंबर 2025)!!

•कोर्सवर्क अवधि: 22 अगस्त से 15 दिसंबर 2025
•परीक्षा: 16 से 22 दिसंबर 2025
•परिणाम: 15 जनवरी 2026

द्वितीय सेमेस्टर (फरवरी–मई 2026)!!

•कोर्सवर्क अवधि: 2 फरवरी से 24 मई 2026
•परीक्षा: 26 से 30 मई 2026
•परिणाम: 12 जून 2026

डीआरसी बैठक और रजिस्ट्रेशन!!

•डीआरसी मीटिंग व प्री-पीएचडी प्रजेंटेशन: 22 जून से 22 जुलाई 2026
•पीएचडी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026

संभावित कोर्सवर्क फ्रेमवर्क!!

•प्रथम सेमेस्टर: रिसर्च मेथोडोलॉजी, रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स, और विषय से संबंधित एडवांस कोर्स
•द्वितीय सेमेस्टर: सिनॉप्सिस प्रजेंटेशन पर विशेष ध्यान

इस नए शेड्यूल के साथ विश्वविद्यालय ने पीएचडी शोधार्थियों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिससे वे अपनी शोध प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ा सकें।