Khunti: PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की कर रहे थे तैयारी…

Jharkhand: खूंटी पुलिस ने उग्रवादी संगठन PLFI के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया कि ये लोग बकसपुर के झंडा टोंगरी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और तीनों को पकड़ लिया। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस, एक मोबाइल और संगठन के 13 पर्चे बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है।


